राष्ट्रीय संस्थानें और सी आर सी
भारतीय स्पाइनल इंज्यूरी केन्द्र
यह केन्द्र मेरुदंड क्षति और संबंधित बीमारी वाले मरीजों को व्यापक पुनर्वास प्रबंधन सेवाएं प्रदान करता है। इनमें रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के रूप में अंतर्क्षेप, स्टेबलाइजेशन शल्य क्रिया, शारीरिक पुनर्वास, शारीरिक सामाजिक पुनर्वास और व्यावसायिक पुनर्वास सेवाएं शामिल हैं। मुफ्त ओपीड और शुल्क वाले ओपीडी मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, भारत के मरीजों के अलावा यह केन्द्र विदेशों से भी मरीजों को आकर्षित करता है। 30 बिस्तरों को गरीब और जरुरत मंद वर्ग के मरीजों की चिकित्सा के लिए सुरक्षित रखा गया है और इनमें 25 बिस्तरों के लिए मंत्रालय सहायता करता है, जबकि शेष 5 बिस्तरों का खर्च यह केन्द्र स्वयं ही वहन करता है। यह संस्थान अच्छे परिणामों के साथ जटिल शल्य क्रियाओं का निष्पादन करता है। इस केन्द्र पर 132 उपयोगी बिस्तर हैं और यह केन्द्र इसे बढ़ाकर 146 करने की योजना बना रहा है। इस केन्द्र पर अनुसंधान सुविधा बढ़ाने के अपने प्रयासों में, आईएसआईसी ने राष्ट्रीय विकलांगता पुनर्वास और अनुसंधान संस्थान, शिक्षा मंत्रालय, अमेरिका (एनआईडीआरआर) के साथ सहयोग समझौता किया है। इस केन्द्र के पास एक भवन है जो विकलांग व्यक्तियों के लिए बाधारहित है।
अंतिम नवीनीकृत : 09-05-2015